फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण : प्रेशर से ढांचा फिट करने का कार्य

Mon, 27 May 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास चल रहा निर्माण
विज्ञापन

- मानसून आने से पूर्व कार्य पूर्ण होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे अंडरपास के निर्माण में तेजी आ गई है। ढांचा फिट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ढांचे को प्रेशर के जरिए रेल लाइन के नीचे खिसकाया जा रहा है। उम्मीद है कि दो दिन में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद आवागमन के लिए अप्रोच मार्ग बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड पर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास का निर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। बीच में काम बंद हो गया था, लेकिन अब कार्य में तेजी आ गई है। पावर ब्लॉक मिलने के बाद अप व डाउन रेलवे ट्रैक पर गार्डर लगाने का कार्य हुआ, जो पूरा हो चुका है। इसके बाद बनाए गए ढांचा को रेलवे लाइन के नीचे फिट करने के लिए मिट्टी की खुदाई कराई गई और ढांचा को प्रेशर के जरिए धीरे-धीरे रेलवे लाइन के नीचे पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। ढांचा फिट हो जाने के बाद अधिकतर कार्य पूर्ण हो जाएगा और अप्रोच बनाने कार्य शुरू होगा, ताकि अंडरपास से होकर आवागमन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। ढांचा फिट करने का कार्य चल रहा है। एक से दो दिन में कार्य पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद अप्रोच का कार्य होगा।
- अतुल कुमार, अवर अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें