फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Thu, 01 Jan 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ग्रामीणों से संवाद किया गया। एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। एंटी रोमियो टीम ने कोतवाली खलीलाबाद के बंजरिया गंगा, तामेश्वनाथ, रानीपार, गौसपुर, महिला थाना की ओर से बड़गो, जिला अस्पताल इलाके में अभियान चलाया।
थाना धनघटा की टीम ने धनघटा चौराहा, नेतवापर, गागरगाड़, थाना महुली की टीम ने महुली के दक्षिणी टोला, थाना मेंहदावल की टीम ने बेलवनवा, नई बाजार, उत्तर पट्टी, थाना बखिरा की टीम ने सई बड़हरा, थाना बेलहरकला की टीम ने गजहड़ा, बूढ़ी बेलहर तथा थाना धर्मसिहंवा की टीम ने कसया, मेंहदूपार, झौवाकोमर में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को पंंफलेट देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें