रोसयाबाजार। राम जानकी मार्ग पर पौली में बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रक कब्रिस्तान के बगल में स्थित गड्ढे में पलट गया। चालक और खलासी ने कूद कर जान बचाई।
कलवारी की तरफ से राम जानकी मार्ग से ट्रक चालक कुछ लादकर धनघटा जा रहा था। जैसे वह पौली चौराहे से पूरब कब्रिस्तान के पास पहुंचा। सड़क पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। आवागमन कुछ देर के लिए ठप हो गया।