फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 23 Mar 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मगहर तिराहे पर रविवार देर रात हुआ हादसा, दूसरी लेन में बाइक में टक्कर के बाद पेड़ से टकराया
विज्ञापन

- खलीलाबाद से मगहर लौट रहे थे पिता-पुत्र, चालक व खलासी भागे


संतकबीरनगर/मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मगहर तिराहे पर रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब बेकाबू डंपर ने बाइकसवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से पिता को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार को पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, डंपर गोरखपुर की तरफ से आ रहा था। डंपर ने दूसरी लेन में जाकर मगहर आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार पिता पुत्र को ठोकर मारते हुए पेड़ से जाकर टकरा गया। हादसे के बाद डंपर चालक व खलासी भाग गए।
चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ एक डंपर जा रहा था। मगहर तिराहे के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार डंपर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद डंपर खलीलाबाद से मगहर आ रहे मोटरसाइकिल सवार पिता मगहर स्थित मोहल्ला काजीपुर के जोकहिया निवासी कमलेश (50) पुत्र कोदई व गोलू (18) पुत्र कमलेश को जोरदार टक्कर मारकर दूसरी लेन में जाकर एक पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन

इस दौरान बाइकसवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेज दिया। घायल कमलेश को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनकी इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई, जबकि गोलू का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। डंपर चालक व खलासी भी घायल थे, वह मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें