फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नेपाल में नदी में डूबने से दो की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Mon, 23 Mar 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा व मेंहदावल थाना क्षेत्र के सात युवक गए थे नेपाल घूमने
विज्ञापन

- नदी की तेज धार में हो गए थे लापता


मेंहदावल/तिघरा। बखिरा और मेंहदावल थाना क्षेत्र के सात युवकों का ग्रुप रविवार को नेपाल घूमने के लिए गया था। युवक घूमने के बाद बुटवल स्थित तिनाउ नदी में नहाने लगे। इस दौरान मेंहदावल निवासी अमन अंसारी व बखिरा के नाऊ टोला निवासी फरहान सलमानी नदी की तेज धारा में लापता हो गए। सोमवार को दोनों युवकों का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन नेपाल पहुंच गए हैं।
नेपाल घूमने निकले दोस्तों की एक टोली हादसे का शिकार हो गई। बुटवल के तिनाउ नदी में मौजूद झरने के तेज बहाव में दो युवक पानी में डूब गए। घटना के बाद से अफरा-तफरी का माहौल रहा। नेपाल पुलिस प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटना के दूसरे दिन सोमवार को मेंहदावल निवासी अमन अंसारी व बखिरा के नाऊ टोला निवासी फरहान सलमानी का शव नदी से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद से दोनों परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों परिवारों के परिजन नेपाल में घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनके शव लाने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर झरने के तेज बहाव में स्नान करना दोनों को भारी पड़ गया। इस घटना से दोनों परिवार के लोग सदमे में है।
-

अमन के परिवार पर टूटा आफत का पहाड़

मेंहदावल कस्बे के बारागद्दी मोहल्ले के निवासी अमन अंसारी के पिता वस्त्र विक्रेता हैं। अमन उनके कार्य में हाथ बंटाता था। अपने तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अक्सर नेपाल घूमने जाया करता था। रविवार को नेपाल घूमने का दोस्तों के साथ प्लान बना और वह घर पर बिना बताए निकल गया। इस घटना से परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोग नेपाल में जुटे हुए हैं। घर पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन



फरहान की मौत से बेसुध हुआ परिवार

फरहान सलमानी के पिता नूर मोहम्मद सऊदी अरब में रहते हैं। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फरहान मेंहदावल के एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र था। निजी अस्पताल पर भी वह कार्य करता था। अक्सर दोस्तों के साथ वह भी घूमने टहलने जाया करता था। नेपाल में हुए हादसे की खबर सुनकर परिवार के लोग बेसुध हैं और उनका रो-रोकर काफी बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें