बेलहर। सोमवार की देर शाम अनियंत्रित कार झुड़िया पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिय। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सूचना दे दी है।
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि सिद्घार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी 25 वर्षीय शिवनाथ अपनी कार से नंदौर की तरफ से जा रहे थे। झुड़िया पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार पुल के नीचे गिर गई।
चालक शिवनाथ घायल हो गए। घटना की सूचना पर वह सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल कार चालक को लोगों की मदद से बाहर निकलाएं और मेंहदावल सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों को दे दी गई है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हादस भेजा।