फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शौचालय की टंकी की दीवार गिरने से राजगीर की मौत

Sun, 19 Mar 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के जिगिना गांव में रविवार की शाम शौचालय की टंकी की दीवार ढहने से राजगीर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के धवरापार गांव निवासी 33 वर्षीय तौलन गौतम धनघटा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में एक व्यक्ति के शौचालय की टंकी का निर्माण करने के बाद उसकी दीवार पर खड़ा होकर उसमें पानी भरवा रहे थे। गांव वालों का कहना है कि पानी का दबाव जब टंकी पर बढ़ा तो वह ध्वस्त हो गई। उसके नीचे राजगीर तौलन दब गए। गांव के लोग जब तक उनको बाहर निकाले, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन आ रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें