फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, महिला गंभीर

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तिघरा में हुए सड़क हादसे में घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ पर ओवर टेकिंग के दौरान दो बाइक भिड़ गई। इसमें से एक बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। बाइक 15 फुट नीचे गड्ढे में चली गई। जिससे बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साहब सिंह पुत्र धुक्कन सिंह ग्राम मेड़रापार थाना बखिरा अपनी पत्नी अंजू के साथ बाइक से जा रहे थे। अभी वे तिघरा के निकट ही पहुंचे थे कि ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई।
इससे बाइक पर बैठी अंजू सिंह को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने अंजू सिंह की गंभीर चोट देख कर गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें