बखिरा। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर कोपिया के पास पूर्वांचल बैंक के निकट बृहस्पतिवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे घर में घुस गई। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार दो लोग खलीलाबाद से मेंहदावल को ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे कोपिया पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर कोपिया स्थित पूर्वांचल बैंक के निकट स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गई।
इस हादसे में कैंपियरगंज, गोरखपुर थाने के मिरहिरिया गांव निवासी जगदंबा पुत्र राम आधार राय व सत्य प्रकाश पाठक पुत्र परमात्मा पाठक निवासी पटहरा थाना धर्मसिंहवा को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने देखते ही जगदंबा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश पाठक को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर आ गए। एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।