फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 11 Jan 2025 01:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सोनू‌ फाइल फोटो
विज्ञापन
मेहदावल। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं से पड़ताल कर रही है। परिवार के लोग हत्या कर शव फंदे से लटकाने की बात कह रहे हैं। मां ने पुलिस को बेटे के हत्या की तहरीर दी है। कुसौना कला गांव का निवासी 25 वर्षीय सोनू गांव में ही स्थित एक निजी विद्यालय में विद्यालय के प्रबंधन का कार्य देखता था। वह विद्यालय में ही रहा करता था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे उसका शव विद्यालय के लोगों ने फंदे से लटकता देखा। लोगों ने उसका शव फंदे से उतारकर स्वजनों को सूचना दी। मौके पर परिवार के लोग पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मां ने दी बेटे के हत्या की तहरीर
मृतक की माता आशा देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए मेंहदावल पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि विद्यालय प्रबंधक सुधीर तिवारी ने जरूरी सूचना देकर विद्यालय में बुलाया। वहां पर एक बेंच पर मेरे पुत्र की लाश पड़ी थी। मुझे आशंका है कि मेरे पुत्र कि किसी ने हत्या की है। सोनू अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें