मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के तीसरे दिन खेल कूद के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर क्राॅस कंट्री रेस में उमाशंकर यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में छठे स्थान तक के धावकों को महोत्सव समिति ने अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न के साथ ही नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए 5 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस में 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतिस्पर्धा में उमाशंकर यादव प्रथम, आलोक यादव द्वितीय, जगत निषाद तृतीय, विकास कुमार चुतुर्थ, कृष्णा सिंह पाचवें तथा मनमोहन छठे स्थान पर रहे। नगर पंचायत मगहर के अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह व सभासद अवधेश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच मनोज यादव, यागवेंद्र यादव कुश्ती कोच, सीनियर खिलाड़ी दिनेश यादव, अनुज, संदीप आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।