- स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई प्रतियोगिता
- विजेता प्रतिभागी को मेडल देकर पुरस्कृत किया
- स्टेडियम से शुरू होकर नेदुला चौराहे तक हुई दौड़
- बालक वर्ग में 72 और बालिका में 36 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर की क्रॉॅस कंट्री रेस में उमाशंकर यादव और प्रिया विजेता रहीं जबकि विकास और रजनी दूसरे स्थान पर रही। 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
क्रॉस कंट्री रेस को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राम प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच किलोमीटर की दौड़ में बालक व तीन किलोमीटर की बालिका वर्ग की दौड़ हुई। दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर नेदुला चौराहे तक गई।
बालक वर्ग में उमाशंकर यादव प्रथम, विकास द्वितीय और अतुल तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से बालिका वर्ग में कुमारी प्रिया प्रथम स्थान पर, कुमारी रजनी द्वितीय स्थान और कुमारी नेहा तृतीय स्थान की विजेता रहीं।
बालक वर्ग में निहाल, अमरजीत, संजय और बालिका वर्ग में कुमारी श्रेया, कुमारी मानसी और कुमारी नेहा पाल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्राॅस कंट्री रेस को सफल कराने में यातायात पुलिस एवं चिकित्सा विभाग का पूर्ण योगदान रहा। बालक वर्ग में 72 और बालिका वर्ग में 36 कुल प्रतिभागियों समेत 108 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव चंद्रबली यादव, जिला फुटबाल संघ के सचिव डाॅ. विद्युत विश्वास, सुमन यादव, महेन्द्र यादव, विमलेश आदि मौजूद रहे।