आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों की समीक्षा
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करें।
बैठक के अगले चरण में एडीएम ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की। उन्होंने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, एसडीएम धनघटा रमेश चंद्र, एसडीएम सदर शैलश कुमार दूबे, एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, अरुण कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।