फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद जिला अस्पताल में शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कक्ष के बाहर खड़े मरीज।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एक माह बाद जिला अस्पताल में शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

- रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से नहीं हो रही थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में पिछले एक माह से अल्ट्रासाउंड बंद था। रेडियोलाजिस्ट न होने के चलते मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को लगातार उठा रहा था। शनिवार से अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू हो गया। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।
अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में तैनात रेडियोलाजिस्ट डॉ. बीके चौधरी की संबद्धता अगस्त माह में समाप्त हो गई थी। वह अपने मूल स्थान पर वापस हो गए। उनकी तैनाती वर्तमान में सीएमओ कार्यालय में है। उनको गए लगभग 30 दिन हो गए और तबसे अल्ट्रासाउंड का कार्य ठप था। इधर अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज परेशान थे और बाहर प्राइवेट पैथोलॉजी में जाकर 500 से 800 रुपये देकर जांच करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो सितंबर के अंक में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताल, एक्सरे भी ठप शीर्षक से खबर प्रकाशित किया तो आठ सितंबर से एक्सरे शुरू हो गया और शनिवार से अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू हो गया। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट ने कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें