फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी आधार कार्ड लेकर शादी करने पहुंंचे दो युवक पकड़े गए

Wed, 12 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पकड़े गए युवक। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दूसरे के आधार कार्ड लेकर शादी करने पहुंचे दो युवक जांच में पकड़े गए। अधिकारियों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें कोतवाली लाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा है कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन बड़गो स्थित एक मैरिज हाल में था। जिसमे वर एवं बधू के आधार कार्ड सत्यापन के दौरान दाे वर गलत पाए गए। जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर पुनीता पुत्री महेंद्र एवं वर पक्ष अशोक कुमार पुत्र मेहीलाल और शालू गौतम पुत्री राजदेव एवं वर मिंटू पुत्र रामाज्ञा पात्र पाए गए थे। किंतु मौके पर वर अशोक कुमार के स्थान पर प्रदुम्न तथा मिंटू के स्थान पर साहिल पाए गए।
उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि दोनाें आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें