फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन कवच में दो वाहन बंद, 11 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच के तहत दो दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू किया है। 16 और 17 अक्तूबर को चलने वाले इस अभियान में मानक के विपरीत संचालित बसों, बॉडी कोड, सुरक्षा मानकों और पंजीयन शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान शुक्रवार को दो वाहनों को बंद किया गया है, जबकि 11 वाहनों का चालान किया गया है। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने 26 वाहनों की जांच की। आरटीओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में बसों के संचालन संबंधी दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है।
निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होने वाली बसों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पंजीयन और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्राइवेट वाहनों से निर्धारित मात्रा से अधिक सामान ढोने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, वाहनों में क्षमता से अधिक सामान लादकर चलने से सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है। ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें