फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित होकर दो ट्रक दुकान में घुसे, चार घायल

Tue, 03 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा चौराहे पर दुकान में घुसा ट्रक-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा चौक पर सोमवार को भोर में 4 बजे अनियंत्रित होकर दो ट्रक आपस में टकराते हुए दुकान में जाकर घुस गए। दोनों ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

भोर में करीब 4 बजे एक ट्रक उमरिया बाजार की ओर से खलीलाबाद की तरफ जा रहा था और दूसरा ट्रक हैंसर बाजार की ओर से आ रहा था। मेन चौक पर दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई। उसमें सवार चालक और खलासी घायल हो गए और ट्रक मिष्ठान की दुकानों में घुस गए। दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
दुकानदार जितेंद्र और महेंद्र का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक अंकित (24) पुत्र लालचंद निवासी कानपुर, नयांशु (26) निवासी कानपुर, संतोष सिंह (28) निवासी विसहा कानपुर और 26 वर्षीय अमन पुत्र लालचंद निवासी कानपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रक में फंसे चालक और खलासी को निकलवाने के बाद पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर रास्ता को खाली कराया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें