फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

Tue, 03 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पांच लाख तक की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार तेज करने के लिए अब कम्युनिटी हेल्थ आफीसरों व एएनएम की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कर्मियों की आईडी बनाई जा रही हैं। इसके बाद इन कर्मियों के माध्यम से पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
जिले में कई महीनों ने आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें आयुष्मान मित्र को लगाया गया था, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच 60 वर्ष से अधिक के पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी सूची उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए गांव- गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए कम्युनिटी हेल्थ अफसरों व एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कर्मी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इन कर्मियों की आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलने वाले अभियान की मानीटरिंग सीएचसी स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की रफ्तार तेज करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द पात्रों के आयुष्मान कार्ड बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें