फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फाड़ हुआ प्रधानसंघ, दावे भी अलग-अलग

विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक परिसर में प्रधानसंघ के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दो फाड़ हुआ प्रधानसंघ, दावे भी अलग-अलग
विज्ञापन

- राहुल मिश्रा बने मेंहदावल विकास खंड के नए प्रधान संघ के अध्यक्ष
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल में नए राजनीतिक उठापटक में प्रधान संघ दो फाड़ हो गया है। जहां पंचायत चुनाव के कुछ माह बाद प्रधानों ने थरौली के प्रधान प्रतिनिधि दीप नरायन शर्मा को प्रधानसंघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना था, वहीं एक वर्ष बाद प्रधानों ने भिटियाकलां के ग्राम प्रधान राहुल देव मिश्रा को बुधवार को विकास खंड में बैठक कर नया प्रधानसंघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया है। दोनों लोग अलग-अलग दावे ठोक रहे हैं।
मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में प्रधान संघ दो फाड़ हो गया है। जहां अब तक दीप नरायन शर्मा मेंहदावल विकास खंड के प्रधानसंघ के ब्लाक अध्यक्ष थे। उस समय दो तिहाई से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे और इन्हें प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष चुना। जबकि बुधवार को ग्राम प्रधानों ने विकास खंड परिसर में बैठक कर सर्वसम्मति से भिटियाकलां के ग्राम प्रधान राहुल देव मिश्रा को नया प्रधानसंघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना। ऐसे में विकास खंड क्षेत्र में प्रधान संघ दो गुट में बंटा नजर आ रहा है। जिसकी चर्चा विकास खंड से लेकर प्रधानों के बीच भी हो रही है। वहीं नवनिवार्चित ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ राहुलदेव मिश्रा का कहना है कि ग्राम प्रधानों ने एक जुटता के साथ सर्वसम्मति से उन्हें प्रधानसंघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना है। इस दौरान इंद्रसेन सिंह, शंकर सहाय, विजय मिश्रा, रुदल यादव, प्रहलाद निषाद, पप्पू दूबे, अख्तर अली, इसरार अहमद, रियाज अहमद, सुहैल अहमद, ध्रुपचंद्र, राकेश, धर्मेन्द्र गुप्ता और मोहम्मद इकबाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानसंघ का ब्लॉक अध्यक्ष विकास खंड के दो तिहाई से अधिक ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से मुझे चुना है। बुधवार को कुछ ग्राम प्रधानों को अन्य बैठक के बहाने बुलाकर खुद को प्रधानसंघ का ब्लॉक अध्यक्ष बताने वाले का चुनाव अवैधानिक है। बैठक में न तो महिला ग्राम प्रधान मौजूद रहीं, न ही विकास खंड के ग्राम प्रधान मौजूद थे। क्षेत्र को सूखा घोषित कराने के नाम पर बैठक बुलाई गई थी। ग्राम प्रधानों को गुमराह कर बुलाने का षड़यंत्र रचा गया। आज भी सभी ग्राम प्रधान हमारे साथ हैं।
दीप नरायन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें