फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में दो पंचायत सचिव निलंबित, एडीओ हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता में दो पंचायत सचिव निलंबित, एडीओ हटाए गए
विज्ञापन

हैंसर ब्लाक के सोनाड़ी गांव का मामला
सीडीओ के निर्देश पर हुई जांच, रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। हैंसर ब्लॉक के सोनाड़ी गांव में विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान व पूर्व ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इनके अलावा एडीओ पंचायत की भी जवाबदेही तय करते हुए उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पौली के एडीओ पंचायत को हैंसर ब्लॉक का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सीडीओ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पंचायतीराज विभाग में खलबली मची हुई है।
सीडीओ से हैंसर ब्लॉक के सोनाड़ी गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। सीडीओ ने अपने स्तर से इसकी जांच कराई और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया था। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सोनाड़ी के वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र नाथ यादव व पूर्व सचिव गजनान पॉल को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में एडीओ पंचायत हैंसर शिवकुमार त्रिपाठी को भी उत्तरदायी मानते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। हैंसर ब्लॉक के कार्यों का सुचारु रूप से संचालन कराने के लिए एडीओ पंचायत पौली को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस कार्रवाई की जानकारी होते ही सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय से लेकर विकास भवन तक चर्चा होने लगीं।
विज्ञापन

------
रात में हुए मोबाइल फोन की हो रही चर्चा
सोनाड़ी गांव की जांच सीडीओ के निर्देश पर विकास विभाग के ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे। जांच में अनियमितता उजागर होने की जानकारी से जिम्मेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई थी। मामला दबाने का प्रयास चल रहा था लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। कहा जा रहा है कि कार्रवाई की आशंका से घबराए एक कर्मचारी ने रविवार को देर रात इसी प्रकरण को लेकर एक बड़े अफसर को फोन करके पैरवी शुरू कर दी। रात करीब 12 बजे नींद खराब करने वाले फोन कॉल से झल्लाए अफसर ने सुबह होते ही मामले से जुड़े लोगों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

00000
दो महीने से चर्चा में है हैंसर ब्लॉक
हैंसर ब्लॉक करीब दो महीने से चर्चा में है। जिला मुख्यालय से संबद्ध किए गए एडीओ पंचायत शिवकुमार त्रिपाठी का वहां के ब्लॉक प्रमुख से विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष डीएम के यहां पहुंच गए। अफसरों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई पक्ष झुकने को तैयार नहीं हुआ तो डीडीओ व डीपीआरओ की टीम गठित कराकर जांच शुरू कराई गई। अभी यह प्रकरण शांत भी नहीं हुआ था कि पंचायत सचिवों के तबादले को लेकर दबाव बनाए जाने लगा। अब सोनाड़ी गांव में हुए कार्यों की जांच के बहाने पूरा ब्लॉक फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें