फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पनीर के दो और हल्दी का एक नमूना जांच को भेजा

Mon, 13 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद में मिठाई की दुकान की जांच करती खाद्य टीम-स्रोत खाद्य टीम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम में सोमवार को गोला बाजार में छापा मारकर मिठाई की दुकानों से पनीर के दो और किराने की दुकान से हल्दी का एक नमूना लिया। वहीं दो मिठाई की दुकानों में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। टीम ने नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि दीपावली व भाई दूज पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी कार्रवाई के लिए छापा मारा जा रहा है। सोमवार को खलीलाबाद शहर के गोला बाजार स्थित मिठाई की दो दुकानों से पनीर का एक-एक नमूना लिया वहीं किराने की दुकान से हल्दी का एक नमूना। मिठाई की एक अन्य दुकान में साफ-सफाई एवं अन्य कमियां मिलने पर सुधार नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें