संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शनिवार को भोर में 52 पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र परिवर्तित किया है। चार थानेदार में दो को लाइंस भेज दिया। दो थाना पर अन्य को तैनात किया है।
एसपी ने बताया कि निरीक्षक रामकृपाल सिंह को प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। पुलिस लाइंस से निरीक्षक जय प्रकाश चौबे को साइबर क्राइम थाना का प्रभारी तैनात किया गया। साइबर क्राइम थाना से आलोक सोनी को प्रभारी एएचटी, प्रभारी एएचटी अनिल कुमार को बेलहरकला थाना का प्रभार दिया गया। एसओ रामकृष्ण मिश्र को पुलिस लाइंस व प्रभारी रिट सेल जयप्रकाश दूबे को थाना धनघटा का प्रभारी बनाया गया।
इंस्पेक्टर सरोज शर्मा को धर्मसिंहवा थाना प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइंस, एसओ बेलहरकला रहे श्याममोहन को वहां से हटाकर प्रभारी रिट सेल और पुलिस लाइंस से एसआई अभिमन्यु सिंह को धर्मसिंहवा थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार राय पुलिस लाइंस से निरीक्षक अपराध कोतवाली खलीलाबाद, रामेश्वर यादव को कोतवाली खलीलाबाद से निरीक्षक अपराध थाना धनघटा, ओमप्रकाश यादव एसएसआई थाना बेलहरकला से निरीक्षक अपराध थाना मेंहदावल, एसआई संगीता विश्वकर्मा पुलिस लाइंस से कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
अनुज कुमार यादव थाना बेलहरकला से थाना महुली, अरविंद कुमार यादव अपराध शाखा से प्रभारी चौकी तामेश्वरनाथ, ललित कांत प्रभारी चौकी बरदहिया से प्रभारी चौकी काली जगदीशपुर, अनिल कुमार यादव थाना धनघटा से प्रभारी चौकी बरदहिया, कौशल कुमार पांडेय थाना कोतवाली खलीलाबाद से प्रभारी चौकी जेल, आशुतोष मणि त्रिपाठी थाना धनघटा से प्रभारी चौकी लोहरैया, दिलीप कुमार सिंह प्रभारी चौकी लौहरैया से प्रभारी चौकी पचपोखरी, अवधेश कुमार यादव पुलिस लाइंस से एएचटी, राजेश दुबे थाना दुधारा से एसएसआई थाना बेलहरकला, रामकरन थाना महुली से एसएसआई थाना धर्मसिंहवा, अशोक कुमार सिंह पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी हरिहरपुर भेजा गया है।
राम वशिष्ठ एसएसआई धनघटा से चौकी प्रभारी जगदीशपुर, सर्वोदय पांडेय पुलिस लाइंस से थाना धर्मसिंहवा, सुमन मिश्रा पुलिस लाइंस से महिला थाना के साथ-साथ प्रभारी पिंक बूथ कोतवाली खलीलाबाद, इंद्रेश गौंड पुलिस लाइंस से थाना बेलहरकला, मातिवर सिंह यादव पुलिस लाइंस से थाना बेलहरकला, धर्मनाथ यादव पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी गौसपुर, हरिकेश भारती प्रभारी चौकी कांटे से एसएसआई थाना बखिरा, अजीत प्रताप सिंह प्रभारी चौकी जिला कारागार से चौकी प्रभारी मुखलिसपुर, विनोद कुमार यादव चौकी तामेश्वर नाथ से प्रभारी चौकी कांटे, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव को थाना दुधारा से थाना कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
आजम अंसारी थाना बखिरा से थाना दुधारा, कृष्णकांत मिश्रा थाना दुधारा से न्यायालय सुरक्षा, प्रवेश कुमार मिश्रा थाना बेलहर कला से प्रभारी चौकी शनिचरा बाबू, छांगुर प्रसाद पुलिस लाइंस से न्यायालय सुरक्षा, परवेज अहमद थाना धर्मसिंघवा से एसएसआई महुली, ध्रुव राज मिश्रा पुलिस लाइंस से न्यायालय सुरक्षा, जयराम सिंह यादव पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी तितौवा, ओमप्रकाश दूबे पुलिस लाइंस से कार्यालय क्षेत्राधिकार लाइंस व पुलिस ऑफिस, राजेश कुमार दूबे एसएसआई खलीलाबाद से एसएसआई थाना धनघटा, अवधेश सिंह यादव पुलिस लाइंस से प्रभारी चौकी बंसवारी भेजा गया है।