फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चाची के साथ की छेड़खानी, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ भतीजे द्वारा छेड़खानी का मामले सामने आया है। पीड़िता की तहरीर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि जेठानी के पुत्र ने उनके साथ अश्लील हरकत की। वह आए दिन ऐसा करता रहता है। तीन मार्च को रात लगभग दो बजे आरोपित उनके घर में घुस गया और उनके साथ छेड़खानी की। जब उन्होंने विरोध किया तो भाग गया। जब पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपनी जेठानी से की तो उन्होंने भी विवाद किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें