फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइकों में टक्कर में शिक्षामित्र सहित दो जख्मी

Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पीएचसी भनवापुर मोड़ पर रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर में शिक्षामित्र रामनेवास (48) और ग्यादीन (25) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस्ती से शिक्षामित्र की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी शिक्षामित्र रामनेवास (48) की तैनाती क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहिजवार में है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रामनेवास अपनी बाइक से भनवापुर से वापस अपने घर आ रहा था। अभी वह पीएचसी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ही महतिनियां खुर्द गांव निवासी ग्यादीन (25) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस्ती जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान शिक्षामित्र के सिर की हड्डी टूटी होने की जानकारी के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ में शिक्षामित्र के सिर का ऑपरेशन करने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के दौरान मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया था। दोनों की हालत नाजुक थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें