फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट से महिला की मौत के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एकला शुक्ल मोहल्ले में फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत के मामले में पुलिस ने अब दो आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के पति गोविंद की तहरीर के अनुसार उनकी पत्नी रेनू पांच दिसंबर को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के एक व्यक्ति के खेत में बटाई पर बोई गई गेहूं की फसल देखने गई थीं। उसी समय पास के खेत में बंटाईदार गिरिजेश शुक्ल उर्फ वंशीधर शुक्ल पुत्र विजयनाथ शुक्ला चोरी से मोटर लगाकर सिंचाई कर रहे थे। खुले तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से रेनू की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसे के बाद आरोपी मोटर निकालकर भाग गए। मृतका के परिवार वाले कार्रवाई की मांग को लेकर सीएचसी मेंहदावल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस के आश्वासन के बाद स्वजन शांत हुए। पुलिस ने गिरजेश शुक्ला उर्फ वंशीधर शुक्ल व एक अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु कारित करने तथा एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें