संतकबीरनगर। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के दृष्टिगत सोमवार को न्यायालय सीजेएम द्वारा दो दोषियों को जेल में बिताई गई अवधि व 7000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
वादी मुकदमा उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा थाना मेंहदावल पर प्रमोद पांडेय निवासी कांटी, दिनेश सिंह निवासी बढ़या टोला, महाईपुर थाना कोतवाली पर धोबी टोला बाईपास रोड मेंहदावल में सड़क पर गाड़ियों को रोककर जबरदस्ती अवैध धन वसूल करने का रिपोर्ट पंजीकृत कराया गया था।