फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों ने पाक कला में भोजन पकाने, सजाने और परोसने के गुर सीखे

विज्ञापन
एएच एग्री इंटर कालेज दुधारा में बच्चों ने सिखा भोजन बनाने का तरीका। संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज उजियार दुधारा में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने पाक कला के गुर सीखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रुप में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। शिक्षकों ने समूह की छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पकवानों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी और संचालन मोहम्मद शाहिद ने की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि पाक कला भोजन पकाने, सजाने और परोसने की कला और विज्ञान है। बच्चों के लिए पाक कला सीखना बेहतरीन और रचनात्मक अनुभव है। इससे न केवल बच्चे स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाना सीखते हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनते हैं। उनमें गणित, विज्ञान व सहयोग जैसे कई जीवन कौशल भी विकसित होते हैं।
पाक कला के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि बच्चे छोटी-छोटी चीजें जैसे- सैंडविच, सलाद या शेक बनाना सीखकर अधिक आत्मनिर्भर बनते हैं। नाप-तोल करने से गणितीय कौशल और तापमान व मिश्रण के प्रयोगों से विज्ञान की समझ बढ़ती है। शोध बताते हैं कि पाक कला सीखने वाले बच्चों में सब्जियों और पौष्टिक आहार के प्रति स्वीकार्यता बढ़ती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रा सानिया खातून, अर्शीया, अदीबा आलमीन, नूरमा खातून, जेबा इरम, कहकशा अंजुम, कनीज फातिमा, उम्मे सलमा, करीना खातून ने विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, अब्दुस्सलाम, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, ओजैर अहमद, हकीमुल्लाह, जुनेद अहमद, मुहम्मद जाहिद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें