फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत और एक की हालत गंभीर; गांव छाया मातम

Wed, 20 Dec 2023 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर

सार

संतकबीरनगर जिले में सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर स्थित चिउटना चौराहे के पास एक बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में मौत हुई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर स्थित चिउटना चौराहे के पास एक बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में मौत हुई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर टेमा रहमत की ओर से यूरिया खाद लदा ट्रक आ रहा था। सालेहपुर गांव निवासी रशीद उर्फ घोरहू पुत्र स्वर्गीय हमीद 45 साल बेटे शफीक 20 साल के साथ गांव के ही आरिफ पुत्र शाकिर 25 साल के साथ बाइक से सेमरियावां से घर आ रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शाम करीब सवा पांच बजे चिउटना चौराहे के पास टेमा रहमत की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक के साथ तीनों लोग ट्रक के नीचे चले गए। रशीद उर्फ घोरहू की मौके पर मौत हो गई। जबकि आरिफ़ पुत्र शाकिर की जिला अस्पताल में मौत हुई। शफीक पुत्र रशीद को सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरिफ पुत्र शाकिर काफी ट्रक के नीचे फंसा रहा, जिसे लेागों ने करीब 15 मिनट बाद बाहर निकाला। लोग यूरिया खाद नीचे उतारने लगे इससे सड़क जाम हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ पंकज कुमार पांडेय ने भीड़ को हटाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान मौके का फायदा उठाकर ट्रक से यूरिया खाद ले उड़े। घटना से इलाके के लोग सहम गए। वहीं, दो लोगों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें