फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एईएस संक्रमित मिले दो मरीज, संख्या पहुंची 38

Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सहजनवां तो दूसरा नाथनगर क्षेत्र का रहने वाला
विज्ञापन

- जिला अस्पताल के पीआईसीयू में चल रहा इलाज


संतकबीरनगर। जिले में एईएस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दो दिनों में एईएस के दो मरीज मिले हैं। अब जनपद में जनवरी से अब तक मरीजों की संख्या 38 हो गई है। दोनों मरीजों का इलाज जिला अस्पताल के पीआईसीयू में चल रहा है।
2015 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जेई और एईएस पर नियंत्रण पाने की मुहिम शुरू हुई। इस अभियान के बाद जेई-एईएस के मरीजों की संख्या कम हुई और मौत का आकड़ा भी घटता गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के चलते इस पर अंकुश लगाया जा सका। जेई व एईएस जैसी खतरनाक बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत 14 विभाग एक साथ मिल कर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को सहजनवां क्षेत्र के छह वर्षीय और नाथनगर के 13 वर्षीय बालक जांच के दौरान संक्रमित मिला है। अब तक जिले में एईएस के 38 मरीज मिल चुकें है। जिनमें किसी की मौत नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि एईएस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें