फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गांव फिर थाना गेट पर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गांव फिर थाना गेट पर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

- खांजो गांव में नाली निर्माण को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के खांजो गांव में जलनिकासी के लिए नाली के निर्माण को लेकर मंगलवार को दो पक्ष भिड़ गए। वहां हुई हाथापाई के बाद थाने पर भी दोनों पक्ष मारपीट किए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बाद सुलह हो गया।
विज्ञापन

खांजो गांव में जलनिकासी के लिए एक पक्ष के द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था। नाली की खुदाई करते समय दूसरे पक्ष के लोग खुदाई को रोक दिए। उसके बाद दोनो पक्षों के लोग एकत्रित हुए और हाथापाई हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा। जहां थाना गेट के सामने दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। धनघटा- बिड़हरघाट मार्ग पर थाना गेट के सामने सड़क पर मारपीट होने से 10 मिनट के लिए रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें