फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन एग्रीमेंट कराने आए दो पक्ष भिड़े

Mon, 18 Nov 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रजिस्ट्री ऑफिस में सोमवार की शाम जमीन एग्रीमेंट कराने आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हंगामा होता देखकर पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करके दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनकटिया गांव स्थित जमीन को एक विवादित प्रापर्टी डीलर एग्रीमेंट करवा रहा था। उसी दौरान जमीन एग्रीमेंट करने आए व्यक्ति के सह खातेदारों को मामले की जानकारी हो गई। जिसके बाद सह खातेदार रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए। उनका कहना था कि मौके पर पहले जमीन का बंटवारा हो जाए, उसके बाद संबंधित खातेदार जमीन का एग्रीमेंट करें।
विवाद होता देखकर कोतवाली पुलिस रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर मामले में हस्तक्षेप करके विवाद को शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों को अगले दिन कोतवाली बुलाया गया। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि जमीन एग्रीमेंट के दौरान विवाद का मामला संज्ञान में आया था। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। साथ ही मिल बैठकर मामला शांति पूर्ण माहौल में निपटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें