फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद स्थित खम्हरिया गांधी ग्राम सगरवा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खम्हरिया गांधी ग्राम सगरवा गांव निवासी एक पक्ष के रामनसीब ने बताया कि 22 फरवरी को शाम चार बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गुटबाजी करके गांव के ही विपक्षी उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। मना करने पर उनके सिर पर टांगी से प्रहार कर दिया। वह अपने घर में बचाव के लिए भागे तो विपक्षी उनके घर में घुसकर उन्हें, पत्नी व बहू को मारपीट कर घायल कर दिया और जानमाल की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष की सुभावती ने अपने शिकायत में बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी गाली देते हुए मारने पीटने लगे। घटना के बाद बचाव में आए परिजनों को भी काफी मारपीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई। दोनों पक्ष ने खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें