संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में शनिवार को 3.12 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 69 बकाएदारों की बिजली काटी गई। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शनिवार को टुकई चौबे में विद्युत शिविर लगाया गया। इस दौरान 69 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मुकेश गुप्ता ने बताया कि टुकई चौबे में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत 98 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। जिसमें 95 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। 69 बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 3.12 लाख रुपये की वसूली की गई। इस दौरान अवर अभियंता सुनील यादव, शहिल दिलीप, प्रेम, राम आधार, अजीत, अनिल, शिवम, राम सेवक आदि लोग मौजूद रहे। संवाद