फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांति देवी हत्याकांड के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का किया खुलासा
विज्ञापन

- घटना में शामिल गाड़ी, महिला का शॉल, बैंक पासबुक, आधार व पैन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। थाना महुली क्षेत्र निवासी मुकदमे की पैरवी करने गई महिला के दो हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, मृतका की शॉल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि नौ मार्च को माया पाण्डेय निवासी भीटी खोरिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर ने बहन शान्ति देवी निवासी सांखी थाना महुली उम्र करीब 65 वर्ष के घर से बस्ती न्यायालय पैरवी के लिए जाने व वापस न आने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के सुरगहना बांध रोड पर एक महिला का शव मिला। जिसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पहचान के लिए रखा गया है। इस सूचना पर माया पांडेय व अन्य परिजनों को वहां पर भेजा गया।
विज्ञापन

शव की पहचान शांति देवी पत्नी रमेश राय के रूप में हुई। 12 मार्च को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। माया पाण्डेय के सूचना के आरोपी पौहारी शरण राय पुत्र परमात्मा राय समेत चार अन्य पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम को हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक महुली सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा के बाद प्रकाश में आये घटना में सम्मिलित दो आरोपियों पुरुषोत्तम तिवारी पुत्र चक्रधर तिवारी निवासी झकही चक बेल्डुहा व सूर्यदेव राय पुत्र रामपति राय निवासी बैड़डवा थाना महुली को थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुन्दपुर के पास से घटना में प्रयुक्त कार तथा मृतका की शॉल, एक बैंक पासबुक, एक आधार कार्ड व पैन कार्ड आदि बरामद करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम गठित कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आया यह सामने
एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि सात मार्च को विकास पुत्र सुभाषचन्द्र राय, विनय पुत्र सुभाषचन्द्र राय, पवहारी शरण राय पुत्र परमात्मा राय व जयप्रकाश राय पुत्र दयानन्द राय निवासीगण डुमरिया थाना महुली ने नाथनगर में शान्ति देवी की हत्या करने की योजना विकास राय के चचेरे मामा सूर्य देव राय और टेंपो चालक पुरुषोत्तम तिवारी के साथ मिलकर बनाया। तय योजना के अनुसार सूर्यदेव राय व पुरुषोत्तम तिवारी, शान्ति देवी को बस्ती कचहरी में तारीख कराने के बहाने कार में बैठाकर बस्ती ले गए। रास्ते में नींद की दवा का भारी डोज देकर उनको बेसुध कर काफी देर तक इधर उधर घुमाने के बाद टोल प्लाजा बचाने के लिए पौली, शनिचरा बाजार, धनघटा होते हुए मेंहदावल बाईपास खलीलाबाद पहुंचे। जहां दो बाइक पर शेष चारों आरोपी पहुंच गए। मेंहदावल बाईपास पर गाड़ी में तेल भराने के बाद तय जगह सुरगहना बंधा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर में कार से कुचलकर शान्ति देवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें