- रिश्तेदारी में शामिल होने गया था परिवार
-ताला तोड़कर घर में घुसे चोर गायब कर दिए नकदी व कीमती जेवरात
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद शहर के बरदहिया जनता मार्ग स्थित बजरंगनगर मोहल्ला के एक घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर घर से नकदी और कीमती जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
बरदहिया जनता मार्ग स्थित बजरंगनगर मोहल्ला निवासी कांती देवी ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि 15 मार्च को उनका परिवार रिस्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। रात में अज्ञात चोर घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर घर में रखा सोने का नथिया, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांग टीका, चांदी का दो जोड़ी पायल व घर में रखा हुआ लगभग 20 हजार रुपये चुरा लिए। सूचना मिलने के बाद घर आकर देखने पर सारा सामान गायब पाया। इधर कोतवाली पुलिस चोरी के घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का काम शुरू कर दिया।