फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गायघाट हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के गायघाट में छेड़खानी के विवाद पर युवक की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को धनघटा शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ इस मामले में नामजद सभी आरोपी पकड़ लिए गए।

26 अप्रैल को एक बरात की विदाई करके महिलाएं लौट रही थीं, उसी समय किसी ने शोर मचाया कि उन पर कंकड़ मारा जा रहा है। छेड़खानी की जा रही है। इसके बाद गांव में दो पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान 20 वर्षीय अनिल कपूर नामक युवक को इस कदर चोट आई कि उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनिल की मौत के बाद गांव में बवाल हो गया, जिसमें पुलिस को भी गांव वालों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस मामले में ग्राम प्रधान और उसके दो बेटों समेत पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। आठ में से पांच को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष की तलाश जारी थी।
विज्ञापन

रविवार को एक आरोपी पकड़ा गया था। मंगलवार को दो और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार व आनंद निवासी गायघाट शामिल हैं। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी नामजद आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अज्ञात की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें