फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से लापता हुईं दो नाबालिग बहनें, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहनों के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों के घर से कपड़े और जेवर लेकर निकलने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरियां दोपहर करीब एक बजे बैग लेकर घर से निकलीं। छोटे भाई ने उन्हें जाते देखा और पूछताछ की, लेकिन दोनों बिना बताए चली गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं किशोरियां किसी के संपर्क में तो नहीं थीं। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें