फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर दंपती की पिटाई, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला गौशाला मोहल्ले में घर में घुसकर दंपती से मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम टोला गौशाला निवासी मिथुन निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान सरौवा निवासी प्रेमा, भुवनडांड निवासी मोहित, बभनी निवासी बबलू तथा बाबू गंगनई निवासी ओम प्रकाश एक राय होकर उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए मिथुन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सीमा के साथ भी मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। दंपती किसी तरह जान बचाकर भागे। जाते समय आरोपियों ने घर के पिलर और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें