फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम कंपोजिट विद्यालय के लिए दो जमीन तय, एक का धन आवंटित

विज्ञापन
इसी माॅडल पर बनाए जाएंगे स्कूल।  
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीनों तहसीलों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन मिल चुकी है। खलीलाबाद शहर के उस्का खुर्द में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही धनघटा के बगही जमीन चिह्नित कर ली गई और मेंहदावल में तीन जगहों पर प्रशासन ने जमीन देखी है। एक को फाइनल किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खलीलाबाद के लिए धन का आवंटन हो चुका है। जबकि अन्य दोनों तहसीलों के लिए जमीन का प्रस्ताव जाने के बाद धन का आवंटन हो सकेगा।
सरकार ने एक साल पहले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए प्रदेश से 17 जिलों का चयन किया था। इसमें संतकबीरनगर जनपद भी शामिल था। विद्यालय के लिए जमीन मांगी गई थी। विद्यालय खोलने के लिए कुल 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। प्रशासन को शहर के उस्का के पास जमीन मिली। इस जमीन पर विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेज दिया था।
विज्ञापन

प्रस्ताव पर धन स्वीकृत हो गया है। साथ ही मेंहदावल में प्रशासन ने तीन जगहों पर जमीन देखी है। वहीं धनघटा के बगही में जमीन का चिह्नांकन हुआ है। प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की तैयारी है। यह आवासीय विद्यालय कक्षा एक से 12वीं तक संचालित होगा। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ ही खेलकूद के सभी प्रकार के संसाधन मौजूद रहेंगे। यह पूरी तरह से अटल आवासीय विद्यालय की तरह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें