फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पोर्टल की मासिक रैंकिंग में जिले को प्रथम स्थान

Mon, 07 Jul 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के समस्त एसओ को एसपी के तरफ से शिकायतों को समय से निस्तारण का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

थाना पर आने वाले शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का एक निश्चित समय दिया जाता है। जिसे नियत समयावधि में निस्तारण किया जाना अनिवार्य है।
पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाती है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2025 माह जून की मासिक रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें