फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर के बाहर खेल रहे दो मासूम लापता, हड़कंप

Sun, 23 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आरिफ 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में शनिवार को को घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिवार शाम तक बच्चों को आसपास के इलाकों में तलाशने का प्रयास किया, जब बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के करीब स्थित औरंगाबाद गांव में शनिवार को सुबह 1 बजे के करीब गांव के निवासी मो. अयूब का पुत्र नदीम (5) और आरिफ (3) घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों ने अपने बाबा अब्दुल गफ्फार से पैसे मांगे तो वे 15 रुपये देकर घर में चले गए।
करीब एक घंटे बाद बच्चों की मां उन्हें ढूंढते हुए बाहर निकली तो वे बाहर नहीं मिले। परिजन आसपास के लोगों की मदद से बच्चों ढूंढने लगे। देर शाम तक बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। रात साढ़े आठ बजे के करीब परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक के साथ ही साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वहीं सीओ खलीलाबाद के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ले रहे थे। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता भी देर रात मौके पर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें