संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के होटल में मंगलवार को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी के नेतृत्व में पिछड़ा (पसमांदा ) जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकार संवाद का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई जनपद के लोग शामिल हुए।पिछड़े (पसमांदा) मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार, सत्ता में हिस्से दारी, तालीम ,समाजिक पिछड़ेपन के खात्मा के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इसहाक अंसारी ने कहा कि हक की लडाई के लिए नौजवान आगे आएं। मजहब के नाम पर वोट नही करेगें। अपने संवैधानिक अधिकार, सत्ता में हिस्सा दारी, अपने बच्चों के लिए क्षेत्र के समुचित विकास, सामाजिक पिछड़ेपन के खात्मा और संविधान की धारा 341(3) पर लगी असंवैधानिक मजहबी पाबंदी को खत्म करने नाम पर वोट करेंगे।
इस मौके पर जहीरुद्दीन अंसारी, वसीम राईन, वकार अहमद हवारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव,रियाजुद्दीन अंसारी, अब्दुल्ला मंसूरी आदि मौजूद रहे।