फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नेदुला चौराहे पर बस-ट्रक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे के पास रविवार सुबह घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में बस चालक और महिला परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बहराइच डिपो की रोडवेज बस बहराइच से गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे बस खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेदुला चौराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
हादसे में बस में सवार संविदा महिला परिचालक रंजना पांडेय पत्नी सतीश पांडेय निवासी परसरामपुर वीरपुर खरिहनिया, थाना कटरा, जनपद श्रावस्ती और बस चालक रामकैलाश पुत्र रामधीरज निवासी लालपुर जलालपुर, जनपद बहराइच घायल हो गए। दोनों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। कोतवाल ने जय प्रकाश दूबे ने बताया कि महिला परिचालक रंजना पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रक चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें