महुली। थाना क्षेत्र के गुरहवा गांव के पास कुआनो नदी में डूबे गोरखपुर के युवक तारकेश्वर (30) की तलाश में एसडीआरएफ की टीम भी जुटी है। करीब दो किलोमीटर के दायरे में घंटों चले तलाशी अभियान के बावजूद युवक सुराग नहीं मिल सका। रविवार को स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने एक बार फिर तलाश अभियान शुरू की। उधर, नदी किनारे मासूम बच्चों के साथ बैठी पत्नी की निगाहें अपनों के लौटने की आस में टिकी हैं। संवाद