फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

Tue, 05 Mar 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहला हादसा बेहवां सेंगर चौराहा तो दूसरा सुरसाचमनजोत जंगल के पास हुआ
विज्ञापन

- एक के शव को परिजन घर ले गए, दूसरे को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। क्षेत्र में रविवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई। पहला हादसा बेलवां सेंगर चौराहे पर हुआ, जहां बाइकसवार 65 वर्षीय बुजुर्ग को एक दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसा सुरसाचमनजोत जंगल के पास हुआ। जहां बाइकसवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस्ती जनपद के रूधौली क्षेत्र के महुआरी निवासी रघुराई गुप्ता किसी काम से बाइक से बेलहर क्षेत्र के बेलवासेंगर आए थे। रविवार की रात में वह लौट रहे थे। बेलवासेंगर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से एक बाइकसवार ने रघुराई को टक्कर मार दिया। जिससे वह मौके पर गिरकर अचेत हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के दुर्गजोत-रुधौली मार्ग पर सुरसाचमनजोत जंगल के पास हुआ। रविवार की देर रात मेंहदावल से पेंटिंग का काम कर बाइक से लौट रहा कन्हरापार निवासी गंगासागर उर्फ पुजारी (35 साल) अभी सुरसाचमनजोत जंगल के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में चीख-पुकार मच गया। गंगासागर के चार बच्चे हैं। वह पेटिंग कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिजन गमगीन हैं। पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें