रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के कोहलवा में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो रिहायशी मकान जल गए। इस दौरान 10 हजार नकदी समेत अन्य सामान जल गया।
सोमवार की रात 7 बजे के करीब धनघटा थाना क्षेत्र के कोहलवा निवासी समीउल्लाह के घर के बगल में स्थित उन्हीं के छप्पर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक गांव वाले समझ पाते, आग तेज हो गई और पड़ोसी शबनम खातून के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबूू पा लिया।
आग से शबनम के घर में रखा गेहूं,चारपाई और कपड़ा जलकर राख हो गए। समीउल्लाह ने बताया कि बकरी बेंच कर रखा 10 हजार नकद भी जल गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है क्षति का आकलन किया गया रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।