फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पनीर से फैट ही गायब मसाले में मिली फफूंद

Wed, 14 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा पनीर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग का समय चल रहा है, ऐसे में मिलावट खोर सक्रिय हो गए है। खाद्य विभाग के जरिए भेजे गए सैंपल में पनीर, मसाला में मिलावट मिली है। जिसके बाद टीम इन सभी विक्रेताओं पर कार्रवाई में जुट गया है। विक्रेताओं पर एडीएम न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

बता दें कि खाद्य टीम ने फरवरी और मार्च माह में पनीर और मसाला के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा था। दो दिन पहले आई रिपोर्ट में पनीर के दो नमूने फेल हुए हैं। पनीर से फैट ही गायब मिला है। यह पनीर पाउडर और पाम ऑयल से तैयार किया गया था, यह खाद्य विभाग की रिपोर्ट बता रही है। जबकि एक किलोग्राम शुद्ध पनीर में 175 ग्राम फैट होता है। वहीं दूध में अगर मिलावट भी है तो 150 ग्राम फैट होना जरूरी है। इसी तरह दूध के पांच नमूने भी फेल हुए हैं। इसमें मिल्क पाउडर की मिलावट मिली है।
वैसे जिले में सामान्य दिनों में 40 से 50 क्विंटल पनीर की खपत होती है। लेकिन सहालग में खपत 300 क्विंटल तक पहुंच जाती है। लोकल दुकानदार 220 रुपये किलो पनीर बेच रहे हैं, जिसमें मिलावट की आशंंका है। वहीं दुकानों पर पनीर 400 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में मिलावट की पूरी संभावना है। वही शहर के एक दुकान से मसाला का नमूना लिया था। हालांकि यह मसाला एक्सपायरी डेट का था। खाद्य टीम ने इसे जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट में मसाला में फफूंद लगा हुआ पाया गया है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें