फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट परिसर में भिड़े दो पक्ष, भेजे गए काेतवाली

Thu, 01 Jan 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर शोर मचाने वालो से पूछताछ करती पुलिस -संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र मेहनिया गांव के सगे भाई जमीन विवाद लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम आलोक कुमार से जनता दरबार में मिले। बाहर निकले तो परिसर में दोनों में विवाद हो गया। दाेनों पक्ष एक-दूसरे काे देख लेने की धमकी देने लगे। डीएम तक मामला पहुंचा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनाें पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और महुली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महुली पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मेहनिया गांव निवासी घनश्याम चौधरी और जगभवन चौधरी तथा दूसरे पक्ष से पाल जी चौधरी, गोपाल चौधरी, रंजीत चौधरी डीएम से मिलने जनता दरबार में पहुंचे। एक पक्ष का कहना था कि उनके भाई ने उनके खेत से रास्ता बना लिया है। जमीन का बंटवारा नहीं कर रहे है। उन्हें कम जमीन मिल रही है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि जमीन बराबर दी गई है। डीएम ने दोनों की बाताें को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दोनों भाई बाहर निकले तो कलक्ट्रेट परिसर में एक दूसरे से उलझ गए। तेज आवाज में झगड़ने लगे। वहां पर भीड़ जमा हो गई। डीएम ने कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस दोनाें पक्षों के पांच लोगों को कोतवाली लाई। यहां से उनको महुली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महुली पुलिस ने शाम को पांचों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। महुली एसओ रजनीश राय ने बताया कि पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें