- संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी
संतकबीरनगर। नवरात्र में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड दो सतीश कुमार की अगुवाई में टीम ने खलीलाबाद तहसील के बैंक चौराहा स्थित मार्ट में छापा मारा। इस दौरान दो नमूने लिए गए। इनमें किशमिश व खजूर शामिल हैं।
सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि वी मार्ट मेगा काॅम्प्लेक्स पर छापा मारने के दौरान कुल दो सैंपल संग्रहित किए गए हैं। नमूने को खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, बृजेश कुमार व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।