फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थी उठी तो रो पड़ा पूरा गांव: हादसे में घायल युवती समेत दो की मौत, तीन मई को होनी थी बेटी की शादी

Tue, 26 Apr 2022 07:53 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, धनघटा। 

सार

रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास हुए हादसे में घायल जिस युवती की मौत हो गई उसकी तीन मई को शादी होनी थी। डोली उठने से पहले बेटी की अर्थी को कंधा देने वाले पिता समेत अन्य लोग कांप उठे। घटना से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास हुए हादसे में घायल हुईं दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिलाओं की मौत से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मंगलवार को ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम गोरखपुर के सिकरीगंज की तरफ से बकौली कला निवासी चालक 22 वर्षीय गोविंद टेंपो में 11 सवारियों को लेकर धनघटा की तरफ जा रहा था। रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक गोविंद के अलावा 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी पल्टन निवासी गायघाट, 19 वर्षीय रीना पुत्री बाबूराम निवासी पारा गोविंद, 45 वर्षीय रीता देवी पत्नी योगेंद्र निवासी रसूलपुर, 15 वर्षीय मोनी पुत्री बाबूराम निवासी पारा गोविंद, जानकी पत्नी शिव लखन निवासी खेवसिया, 16 वर्षीय मीना पुत्री हरिश्चंद्र निवासी तेजपुर, 28 वर्षीय गेना देवी निवासी तेजपुर, 27 वर्षीय ज्योति पत्नी सोनू विश्वकर्मा निवासी पारा गोविंद, 26 वर्षीय गोल्डी पुत्री झिनकू सिंह निवासी दीपपुर, 20 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी गाईबसंतपुर समेत 11 लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी मलौली भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल गोविंद, रीना, रीता, जानकी, मीना, गेना देवी और ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल रीना और रीता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में रीना ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल रीता की मौत गोरखपुर से ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय हुई। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें